07 January 2022 Current Affairs
1. आईपीएल टीम लखनऊ के साथ किसने अगले तीन साल के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप का करार किया है?
उत्तर : माय इलेवन सर्किल।
2. फ्रांस ने लोगों की ऑनलाइन जासूसी मामले में किन कंपनियों पर 1768 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?
उत्तर : फेसबुक, गूगल।
3. भारतीय रेलवे ने किसकी मदद से देश के 200 रेलवे स्टेशन पर मोबाईल रिचार्ज, बिलों का भुगतान, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पत्र, बैंकिंग सेवा एवं आयकर सहित कई अन्य सेवाओं को प्रदान करने की घोषणा की है?
उत्तर : कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसी).
4. पाकिस्तान के न्यायिक आयोग ने देश के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पहली महिला को पदोन्नत करने को मंजूरी दी है, अब वे देश की पहली महिला न्यायाधीश (सर्वोच्च न्यायालय) बन जाएँगी उनका नाम क्या है?
उत्तर : आयशा मलिक।
5. उत्तर प्रदेश सरकार ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा है?
उत्तर : जनरल बिपिन रावत।
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस संस्थान के परिसर का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : चितरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान।
7. किस प्रसिद्ध लेखक और निर्देशक (ऑस्कर नॉमिनेटेड) का ८२ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : पीटर बोगदानोविच।
8. ओड़िशा राज्य का कौन सा जनपद (जिला) बाल विवाह मुक्त जिला बन गया है?
उत्तर : गंजम।
9. आरबीआई ने किसको अनुसूचित बैंक की सूची में शामिल किया है?
उत्तर : एयरटेल पेमेंट बैंक।
10. एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक इंडिया के प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : संजय भार्गव।
11. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच किस टीम ने 7 विकेट से जीत लिया है, अब सीरीज 1-1 से बराबर हो गयी है?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 1,17,100 (302 मौतें).