10 January 2022 Current Affairs

1. आज के दिन को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व हिंदी दिवस।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10वें गुरु गोविन्दसिंह के चारों बेटों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 26 दिसंबर को किस दिन के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है?
उत्तर : वीर बाल दिवस।
3. आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को किसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर : एआईआईबी (AIIB).
4. दुनिया की नम्बर एक टेनिस खिलाड़ी एशले बार्टी ने तीन साल में दूसरी बार किस खिताब को जीत लिया है?
उत्तर : एडिलेड इंटरनेशनल टूर्नामेंट।
5. अडानी समूह ने नवीन ऊर्जा कारोबार के लिए किस कंपनी की स्थापना की है?
उत्तर : अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड।
6. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (Opec) का नया महासचिव किसे बनाया गया है?
उत्तर : हैथम अल घिस।
7. केंद्र सरकार की ओर से कृषि लागत और मूल्य आयोग के अध्यक्ष के रूप में दोबारा से नियुक्त किये गए हैं?
उत्तर : विजय पॉल शर्मा।
8. किस देश ने 18 साल से छोटी लड़की के विवाह पर कानून बनाकर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है?
उत्तर : फिलीपींस।
9. किस तेलगू फिल्म अभिनेता का 56 वर्ष की उम्र में लिवर की बीमारी के चलते निधन हो गया है?
उत्तर : रमेश बाबू।
10. स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने किस ट्रॉफी को जीतकर अपने करियर का 89वां खिताब जीत लिया है?
उत्तर : समर सेट वन टूर्नामेंट (मेलबर्न)।
11. टीवी शो फुल हाउस से प्रसिद्धि प्राप्त करने वाले किस अभिनेता एवं कॉमेडियन का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : बॉब सागेट।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 1,79,723 (146 मौतें).