12 January 2022 Current Affairs

1. आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए अगले दो वर्ष के लिए किस कंपनी ने करार किया है?
उत्तर : टाटा ग्रुप।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर : 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव।
3. इंग्लैंड के पूर्वी मिडलैंड्स में जुरासिक काल का 18 करोड़ साल पुराना समुद्री ड्रैगन का जीवाश्म मिला है उसका नाम क्या है?
उत्तर : इच्थियोसॉर।
4. देश के पहले स्टेल्थ गाइडेड डेस्ट्रॉयर यानी INS Visakhapatnam से किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है?
उत्तर : ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल।
5. किस उड़िया साहित्यकार का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : मंगलु चरण विश्वाल।
6. दक्षिण अफ्रीका के किस खिलाड़ी ने खेल के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है?
उत्तर : क्रिस मॉरिस।
7. यूनेस्को ने भारतीय धरोहरों का विवरण किस भाषा में छापने की सहमति दे दी है?
उत्तर : हिंदी।
8. यूरोपीय संसद के अध्यक्ष का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : डेविड सासोली।
9. आज के दिन (12 जनवरी) को किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : राष्ट्रीय युवा दिवस।
10. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत में अमेरिकी राजदूत के लिए किसे मनोनीत किया है?
उत्तर : एरिक गार्सेटी।
11. कौन नीदरलैंड के चौथी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं?
उत्तर : मार्क रट।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 1,94,720 (442 मौतें).