13 January 2022 Current Affairs

1. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के नए चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : एस. सोमनाथ।

2. टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को असम सरकार ने किस पद पर नियुक्त किया है?

उत्तर : डीएसपी।

3. विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि दर का अनुमान कितने प्रतिशत लगाया है?

उत्तर : ८.3 प्रतिशत।

4. बीडब्ल्यूएफ जूनियर रैंकिंग के अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी बन गयीं हैं, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बन गयीं हैं?

उत्तर : तस्नीम मीर।

5. पासपोर्ट स्वतंत्रता को लेकर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स २०२२ में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : जापान एवं सिंगापुर।

6. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने किसे नए अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया है?

उत्तर : पियरे ओलिवियर गौरींचस।

7. भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उनकी जगह किसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे टीम में शामिल किया गया है?

उत्तर : जयंत यादव।

8. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बजरंगी भाईजान फेम हर्षाली मल्होत्रा को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?

उत्तर : भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर पुरस्कार 2022.

9. कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने किसे देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?

उत्तर : अलीखान स्माइलोव।

10. भारतीय रेलवे ने यात्रियों के खोये हुए सामान को ट्रैक करने के लिए किस मिशन को लॉन्च किया है?

उत्तर : मिशन अमानत।

11. प्रधानमंत्री की पंजाब में हुई सुरक्षा चूक के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पैनल का गठन करके उसका अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?

उत्तर : इंदु मल्होत्रा।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 2,47,417 (380 मौतें).

You may also like...