Do You Know Saturn and its moon Titan are getting away

Do You Know
Do You Know

दूर हो रहे हैं शनि ग्रह और उसका चंद्रमा टाइटन

नासा के वैज्ञानिकों और इटली की इटालियन स्पेस एजेंसी के एक शोध में यह सामने आया है कि शनि ग्रह और उसके चन्द्रमा ‘टाइटन’ के बीच की दूरी तेजी से बढ़ रही है।
टाइटन पहले से अनुमानित गति से सौ गुना तेजी से अपने ग्रह से दूर जा रहा है। यह दूरी हर साल लगभग 4 इंच यानी 11 सेंटीमीटर तक हो सकती है।
वसे चन्द्रमा अपने संबद्ध ग्रह से दूर जाता ही है। पृथ्वी का चन्द्रमा भी अपने ग्रह यानी पृथ्वी से दूर जा रहा है। यह संबद्ध ग्रह पर चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण के कारण होता है।
हमारा चंद्रमा हर साल पृथ्वी से 1.5 इंच यानी 3.8 सेंटीमीटर दूर होता जा रहा है।
वज्ञानिक धारणा है कि हमारे सौर मंडल के निर्माण के शुरुआती दिनों में यानी करीब 4.6 अरब साल पहले शनि ग्रह का निर्माण हुआ था। वर्तमान में टाइटन शनि से 1.2 मिलियन किलोमीटर यानी 759000 मील दूर है।
नचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित लेख के अनुसार, इस निष्कर्ष से शनि की सही उम्र और इसके चंद्रमाओं के गठन के सही जानकारी हासिल करना मुश्किल हो गया है।
टाइटन की बढ़ती हुई दूरी की यह गति कई नए वैज्ञानिक सिद्धांतों को भी जन्म देगी।

You may also like...