04 January 2022 Current Affairs

1. ओमीक्रॉन का पता लगाने वाली पहली किट को मंजूरी मिल गयी है, किट का नाम क्या है?

उत्तर : ओमिश्योर।

2. पाकिस्तान के किस ऑलराउंडर ने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है?

उत्तर : मोहम्मद हफीज।

3. 1971 युद्ध में शामिल नौसेना के तत्कालीन वाइस एडमिरल का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?

उत्तर : एसएच सरमा।

4. अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चलते किस प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया है?

उत्तर : राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता।

5. तीन (३) ट्रिलियन डॉलर मार्केट वैल्यू वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गयी है?

उत्तर : एपल।

6. वैज्ञानिकों ने किस विलुप्त मैक्सिकन मछली को फिर से बड़ी संख्या में प्रजनन कराकर फिर से पैदा किया है?

उत्तर : टकिला फिश।

7. आज के दिन (4 जनवरी) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

उत्तर : विश्व ब्रेल दिवस।

8. जम्मू-कश्मीर बैंक का नया एमडी एवं सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : बलदेव प्रकाश।

9. इंदौर के NCB के जोनल निदेशक ब्रजेन्द्र चौधरी को किस शहर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है?

उत्तर : मुंबई।

10. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : सकलैन मुस्ताक।

11. केरल के किस विश्वविद्यालय को नस्ल संरक्षण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है?

उत्तर : पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय।

12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?

उत्तर : 37,379 (124 मौतें).

You may also like...