27 January 2022 Current Affairs

1. ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को किन अवार्ड्स से सम्मानित किया है?
उत्तर : पद्मश्री एवं विशिष्ट सेवा मेडल।
2. कौन से कंपनी लार्ज स्केल इंडस्ट्री कैटेगरी में ग्लोबल हेल्दी वर्कप्लेस अवार्ड 2021 जीतने वाला पहला भारतीय पीएसयू बन गया है?
उत्तर : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड।
3. केंद्र सरकार ने किसे उत्तरी सेना का नया कमांडर नियुक्त किया है?
उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी।
4. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : पुष्प कुमार जोशी।
5. हिंदी भाषियों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ की कार्यसमिति का सर्वसम्मति से किसे अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
उत्तर : संतोष सिंह।
6. भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक 180 देशों में भ्रष्टाचार के मामले में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : 85वें।
7. पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किस प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना का निधन हो गया है?
उत्तर : मिलिना साल्विनी।
8. विश्व बैंक ने किस राज्य के लिए 1000 करोड़ रूपए के कर्ज को मंजूरी प्रदान कर दी है?
उत्तर : पश्चिम बंगाल।
9. आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में कितने नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी है, अब राज्य में जिलों की संख्या 26 हो गयी है?
उत्तर : 13 जिले।
10. कोलकाता में नए पूर्वी सेना कमान के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता।
11. आईसीसी की ओर से जारी ताजा टी-20 रैंकिंग में कौन सी महिला क्रिकेटर पहले स्थान पर पहुँच गयीं हैं?
उत्तर : शैफाली वर्मा।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 2,85,914 (573 मौतें).