21 January 2022 Current Affairs

1. इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति मशाल का आज से किसमें विलय कर दिया जायेगा?
उत्तर : राष्ट्रीय युद्ध स्मारक।
2. 155 दिनों में अकेले माइक्रोलाइट विमान से पूरी दुनिया का चक्कर लगाने वाली सबसे कम उम्र (19 वर्ष) की पहली महिला बन गयीं हैं?
उत्तर : बेल्जियम-ब्रिटिश पायलट जारा रदरफोर्ड।
3. आईसीसी की और से चुनी गयी विश्व की टेस्ट एकादश में किन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है?
उत्तर : रोहित शर्मा, आर अश्विन एवं ऋषभ पंत।
4. सिंगापुर में किस सोसाइटी ने देश के लिटिल इंडिया परिसर में नवीनीकृत महात्मा गाँधी मेमोरियल हॉल का उद्घाटन किया है?
उत्तर : द सिंगापुर इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी।
5. मार्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस की विश्व की 13 नेताओं की सूची में किसे लोकप्रिय नेताओं में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : नरेंद्र मोदी।
6. मॉरीशस सरकार ने मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना में भारत के समर्थन को लेकर एक स्टेशन का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा की है?
उत्तर : महात्मा गाँधी।
7. माल्टा की एक सांसद को यूरोपीय संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उनका नाम क्या है?
उत्तर : रॉबर्टा मेटसोला।
8. फाइजर के प्रमुख अल्बर्ट बौर्ला को किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : जेनेसिस पुरस्कार।
9. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बाजार की बुनियादी बातों से अवगत कराने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है?
उत्तर : Saa₹thi.
10. श्रम मंत्रालय का नया अपर सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : शशांक गोयल।
11. आईसीसी की ओर से विश्व की श्रेष्ठ वनडे महिला टीम में किन दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गयी है?
उत्तर : मिताली राज एवं झूलन गोस्वामी।
12. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कितने नए मामले सामने आये हैं?
उत्तर : 3,47,254 (703 मौतें).